Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'आनंदम महामिलन' और 'फूलों की होली':इस्कॉन मंदिर में भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होली के अवसर पर भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित 'आनंदम – मंगल महामिलन' और 'फूलों की होली' के चौथे भव्य कार्यक्रम के संबंध में शुक्रवार को हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम, मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल, फेस्टिवल कमेटी के वाइस चेयरमैन लाल बहादुर यादव, वाइस प्रेसिडेंट भोक्ताराम और मधुस्मिता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपरिमेय श्याम ने की। महामिलन' और 'फूलों की होली' इसी का स्वरूप है अपरिमेय श्याम ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 2015 से लखनऊ और आसपास के शहरों में भक्ति वृक्ष कक्षाओं तथा घर-घर प्रचार से जुड़े हजारों भक्तों का एक बड़ा समागम है। 'आनंदम मंगल महामिलन' और 'फूलों की होली' इसी का स्वरूप है, जिसमें इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह भव्य आयोजन 8 मार्च 2026 (रविवार) को शाम 3:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य से होगी, जिसके बाद हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय माहौल बनेगा। प्रभुपाद यूथ आर्मी और इस्कॉन गर्ल्स फोरम द्वारा नाट्य प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। मुकुंदा रॉक बैंड की विशेष प्रस्तुति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगी। श्रद्धालु देसी और विदेशी फूलों से होली खेलेंगे आयोजन का मुख्य आकर्षण फूलों की होली होगी, जिसमें श्रद्धालु देसी और विदेशी फूलों से होली खेलेंगे। इसके उपरांत, सभी भक्तों के लिए स्वादिष्ट प्रसादम के साथ एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में इस्कॉन उत्तर प्रदेश के जोनल सेक्रेटरी देवकी नंदन, नेपाल के जोनल सेक्रेटरी पत्री, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक आनंद का अनूठा अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें शहर भर के श्रद्धालु एक साथ भगवान के नाम का संकीर्तन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह:दिनेश टंडन ने प्रेम बढ़ाने, राधेरमण ने एकजुटता पर दिया जोर
    Next Article
    ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत:जीटीबी को 3 रन से हराया, अंतिम ओवर तक चला मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment