Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने किया सुंदरकांड पाठ:जय श्रीराम के जयकारों की गूंज, अधिक से अधिक पौधे रोपने का संदेश दिया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ज्येष्ठ का महीना हनुमान भक्ति से लीन रहता है। इंदिरानगर स्थित मयूर कॉम्प्लेक्स में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान राम व हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। करीब तीन घंटे तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में सुंदरकांड आयोजन समिति के सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ढोलक और मंजीरों की ताल पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारे गूंजे। पाठ के समापन पर बजरंगबली की भव्य आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि आदर्श व्यापारी एसोसिएशन सभी त्योहारों को परिवार की तरह एक साथ मनाता है। संगठन सिर्फ व्यापारियों की समस्याओं तक सीमित नहीं है। हम लोग सामाजिक , धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी को और संगठन से जुड़ने वाले नए लोगों को भारतीय संस्कृति - परंपराओं के प्रति जागरूक किया जाए। ज्येष्ठ के महीने में सुंदरकांड पाठ के साथ अलग-अलग दिनों में भंडारे और प्रसाद वितरण के भी कार्यक्रम होते हैं। इस खास मौके पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संदेश दिया जा रहा है कि अपने घर में और आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। साथ ही प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बदमाशों ने कैश वैन लूटी:पुलिस की 8 टीमों ने घेराबंदी कर वैन को पकड़ा, कैश निकालकर बदमाश भाग गए
    Next Article
    विदेश भेजने के नाम पर 2.40 लाख की ठगी:कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी का झांसा दिया, ऑफिस बंद करके एजेंट फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment