Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अगले 5 दिन तक चढ़ेगा पारा:आज 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, रात में भी बढ़ेगी गर्मी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार (27 फरवरी) की सुबह से ही तेज धूप खिली रही। सुबह 8 बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर तक पारा 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी का असर दिन के साथ रात में और बढ़ेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हल्की ठंड, दिन में गर्माहट शुक्रवार सुबह 16 डिग्री के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन 9 बजे तक तापमान 23 डिग्री और 10 बजे 26 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। दोपहर 12 बजे तक पारा 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि नमी 72 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। एयर क्वालिटी मध्यम श्रेणी में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 179 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय धूप में ज्यादा देर तक न रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। फरवरी के अंतिम दिनों में लखनऊ में सर्दी लगभग खत्म होती दिख रही है। दिन में धूप तेज हो रही है और आने वाले सप्ताह में गर्मी का असर और स्पष्ट रूप से महसूस होगा। अगले पांच दिनों का तापमान अनुमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरोप- बांग्लादेश सरकार ने डिफाल्टर को सेंट्रल बैंक गवर्नर बनाया:विपक्ष बोला- ये बर्दाश्त नहीं कर सकते, देश में भीड़तंत्र चल रहा
    Next Article
    पीलीभीत में होली से पहले आबकारी-पुलिस का एक्शन:ड्रोन से छापेमारी, 71 लीटर कच्ची शराब और 200 किलो लहन नष्ट; चार गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment