Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अलविदा की नमाज पर भारी पुलिस बल तैनात:बड़ा इमामबाड़ा पर इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान था

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज अलविदा (रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जा रही। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में हो रही है। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जा रही है। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के नायब इमाम इम्तियाज हसन ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय अलविदा की नमाज अदा करेगा। नमाज के बाद 'अंतर्राष्ट्रीय कुद्स दिवस' मनाया जाएगा । इस खास मौके पर इजराइल के विरोध में प्रदर्शन होगा। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने इसके लिए ऐलान किया था। उन्होंने कहा है कि बड़ी संख्या में आसिफी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद प्रदर्शन में शामिल हों। हमारा मकसद है कि ईरान के लोगों को उनके अधिकार दिलाना और इजराइल जो बेगुनाहों का सालों से खून बहा रहा है, उसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाए। अलविदा की नमाज और इजराइल-ईरान के बीच युद्ध के हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स तैनात है। अलविदा जुमे के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव की शादी- धोनी, रिंकू सिंह मसूरी पहुंचे:युजवेंद्र चहल, कैलाश खेर भी शामिल; शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी
    Next Article
    सफीपुर में 6 करोड़ से स्टेडियम बनवा रहा हूं:BJP विधायक बम्बालाल बोले– राजकीय महाविद्यालय बनवाने की इच्छा, कटरी अब पिछड़ा इलाका नहीं रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment