Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अपहरण करके युवती से जबरन निकाह किया:मां बोलीं- होटल में बांधकर अश्लील वीडियो बनाए, अब धर्म बदलने का दबाव

    14 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इटौंजा थाने में तहरीर देकर बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मां की शिकायत के अनुसार, सीतापुर निवासी किरन रावत उनकी बेटी को इटौंजा इलाके के एक अवैध लॉज या होटल में ले गई थी। आरोप है कि होटल संचालक इरशाद और अकरम अली नामक युवक ने युवती को बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 30 मार्च से लापता है बेटी परिजनों का आरोप है कि युवती 30 मार्च 2026 से लापता है। मां ने बताया कि 11 अप्रैल को बेटी ने फोन करके खुद और अपने बच्चों की जान को खतरा बताया था। इसके बाद 12 अप्रैल को भेजे गए एक मैसेज में उसने खुद के जीवित होने, लेकिन कुछ लोगों के चंगुल में फंसे होने की बात कही थी। तहरीर में यह भी आरोप है कि युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है और उसका निकाह अकरम अली से करा दिया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल मैसेज भी उपलब्ध कराने का दावा किया है। इस मामले में इटौंजा पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LLB छात्रा के सुसाइड पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा:लखनऊ में परिजन बोले- मनचले से प्रताड़ित थी बेटी, संबंध बनाने का दबाव बनाता था
    Next Article
    लापरवाही बरतने पर 2 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:दलित को जूते से पानी पिलाने और 15 करोड़ लोन के फर्जीवाड़े में लापरवाही पर हुआ एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment