Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LLB छात्रा के सुसाइड पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा:लखनऊ में परिजन बोले- मनचले से प्रताड़ित थी बेटी, संबंध बनाने का दबाव बनाता था

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में LLB छात्रा के सुसाइड पर पड़ोसी युवक पर मुकदमा दर्ज हो गया है। परिजनों ने युवक पर लगातार मानसिक प्रताड़ना, धमकी और जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, काकोरी थाना क्षेत्र के बरगदतला (सलारिया तालाब) निवासी बृजपाल यादव की 23 साल के पुत्री शालिनी यादव डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र का रहने वाला अनूप यादव पुत्र भोला यादव काफी समय से शालिनी पर जबरन प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोपी अक्सर छात्रा को रास्ते में रोककर परेशान करता था और बात न करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। हरकतों के बारे में बेटी ने बताया था परिजनों के मुताबिक, शालिनी ने कुछ समय पहले आरोपी की हरकतों के बारे में अपने परिवार को बताया था। इसके बाद पिता बृजपाल यादव ने आरोपी अनूप यादव, उसके पिता और भाइयों से मिलकर समझाने का प्रयास किया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। आरोप है कि घटना वाले दिन भी आरोपी ने छात्रा को फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। वहीं, मृतका की मां सुनीता जब अपनी बहन के घर भगमतखेड़ा गई हुई थीं, तब आरोपी ने उन्हें और मृतका की भाभी आकांक्षा को भी अलग-अलग फोन कर धमकी दी कि यदि शालिनी उससे बात नहीं करेगी तो वह उसे बदनाम कर देगा। पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर शालिनी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे का 5-10 जुलाई तक रहेगा मेगा ब्लॉक:गोरखपुर-लखनऊ रूट की ट्रेनें प्रभावित, 34 रहेगी रद्द, 54 का बदलेगा रास्ता
    Next Article
    लखनऊ में अपहरण करके युवती से जबरन निकाह किया:मां बोलीं- होटल में बांधकर अश्लील वीडियो बनाए, अब धर्म बदलने का दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment