Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में होर्डिंग:NSUI ने लिखा- सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट, 'जब नाश मनुज पर छाता है...'

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में होर्डिंग वार शुरू हो गया है। उनके समर्थन में शहर के कई हिस्सों में होर्डिंग लगाए गए हैं। NSUI उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने कांग्रेस मुख्यालय और चौक कोणेश्वर पर होर्डिंग लगवाई। होर्डिंग के जरिए सीएम योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया है और अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया। होर्डिंग पर लिखा गया- ‘जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है’। 'सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट'। 'शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराजजी के सम्मान में कांग्रेस पार्टी मैदान में' होर्डिंग के नीचे लिखा आर्यन मिश्रा का नाम लिखा है। आर्यन कांग्रेस युवा के उपाध्यक्ष हैं। ‘योगी सरकार का सनातन विरोधी चेहरा सबके सामने’ होर्डिंग लगवाने वाले आर्यन मिश्रा ने कहा की योगी सरकार का सनातन विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज माघ मेला में जिस तरह से शंकराचार्य को स्नान करने से रोका गया, वह बेहद शर्मनाक था। अविमुक्तेश्वरानंद का शासन प्रशासन के लोगों ने खुलकर अपमान किया। उनके शिष्यों और बटुकों पर हमला किया गया। इससे बड़ा सनातन धर्म का अपमान क्या होगा? माघ मेला में प्रत्येक सनातन व्यक्ति आस्था की डुबकी लगाना चाहता है। मगर शंकराचार्य को वहां पहुंचने के बाद भी प्रशासन ने अवसर नहीं दिया। 'माघ मेले के बाद भी उनको अपमानित किया जा रहा है' आर्यन ने कहा कि माघ मेला के बाद भी लगातार उन्हें अपमानित करने का काम किया जा रहा है। शंकराचार्य के शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा जा रहा है। उनके ऊपर राजनीतिक द्वेष भावना से अनावश्यक फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। जितने आरोप लग रहे हैं यह सिर्फ इसलिए की अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार की बात नहीं मानी। उन्होंने सरकार सरकार के समर्थन में न खड़े होकर हमेशा जो सही बात है वही कही। इसीलिए उनको परेशान किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में छत के रास्ते घर में घुसे चोर:सात लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुराकर फरार
    Next Article
    एक को वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी:एक साथ तीन लाख पौधे लगाने की है तैयारी, इसी जमीन पर कुछ लोगों ने कर लिया था कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment