Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बच्चों संग खेले युवराज सिंह:लड़कियों को मोटिवेट कर बोले- अच्छा कैच पकड़ा; किस्सा बताया- एक बार मैं बैट छोड़कर भागा था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहुंचे युवराज सिंह ने बच्चों को क्रिकेट की टिप्स दी है। इस मौके पर बच्चों की गेंद पर उन्होंने बैटिंग की। बच्चों की फेंकी हुई गेंद पर बैटिंग करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को कैच की प्रैक्टिस कराई। इस दौरान युवराज सिंह ने लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा- बहुत अच्छा कैच पकड़ा है। लड़कों देख लो! उन्होंने खिलाड़ियों से कहा- आप सभी को हर बॉल पर तैयार रहना चाहिए। मैदान पर कभी भी लूज होकर नहीं खड़े रहना चाहिए। लूज खड़े रहने पर कैच छूटेगा, बॉल चली जाएगी। खिलाड़ियों से रिलैक्स होकर हल्के हाथ से कैच पकड़ने की सलाह दी। युवराज ने अपने बैट छोड़कर भागने का एक किस्सा भी सुनाया। 2 तस्वीरें देखिए... बड़ी हिट्स लगाने के बारे में बताया युवराज सिंह ने खिलाड़ियों को बॉलिंग करने के सही टिप्स दिए। इसमें स्पिन गेंदबाजी के साथ में पेस अटैक पर किस तरह से सही लाइन लेंथ पर बॉल की जाती है और बॉलिंग करते समय बॉडी का क्या पोस्चर होना चाहिए, बॉल कहां से कब रिलीज करनी होती है। युवराज के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बॉलिंग और बैटिंग भी की। इस मौके पर वह खिलाड़ियों को बैटिंग इंस्टांस के बारे में बताया। बोले- यूपी में हैं तो हिंदी में बात करते हैं युवराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहली बात मैं, तीन बार का वर्ल्ड कप विनर हूं। यूपी में हैं तो हिंदी में बात करेंगे। कई बार आप सोचते हैं कि सब बच्चे करते हैं। बच्चे सपोर्ट से आगे बढ़ते हैं। एक बच्चे का सपना सच करना बड़ी बात होती है। उन्होंने कहा कि कई बच्चे क्रिकेट किट नहीं होने पर क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं। अब मैं, क्रिकेट एकेडमी में बच्चों को क्रिकेट सिखा रहा हूं> यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी आज यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी। जब यहां से पांच से खिड़कियों ने इंडिया खेला। यहां ऐसी कोई बड़ी फैसिलिटी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर इस बार की रणजी मैच विनर है। मुझे पता है कि उसमें जब खिलाड़ियों के साथ खेलता था तो कई के पास में अपनी किट नहीं थी या सामान की दिक्कत थी। अपने पहले बल्ले के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे फादर ने इसे दिया था। उन्होंने कहा था कि आज से इसी से खेलो। मैंने उस बैट से छक्का मारा तो वह गेंद जाकर एक आदमी को लग गई। फिर उस आदमी ने मुझे दौड़ा लिया था। उस दिन मैं बैट छोड़कर भाग गया था। मुझे जब दिक्कत हुई तो तेंदुलकर से क्लियर किया शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, नवल सहित कई खिलाड़ियों का नाम बताते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के पास में बहुत टैलेंट है, लेकिन आपका कोई होना चाहिए जो बता सके कि आप कैसे इम्प्रूव कर सकते हैं। मुझे जब दिक्कत हुई थी तो मैंने सचिन तेंदुलकर से बात की थी तो चीजें क्लियर हुई हैं। यूपीसीए के पदाधिकारी बोले- इंडियन टीम में 3 खिलाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट नर्सिंग पर प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि यूपी में 25 करोड़ लोगों की संख्या है। मौजूदा समय है ध्रुव जुरैल, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सहयोग है। उन्होंने कहा कि अभी प्रशांत वीर का आईपीएल में सिलेक्शन हुआ है। बच्चों को खेलने का मास्क दे रहे। महिला डगआउट का उद्घाटन किया मौके पर युवराज सिंह ने महिला डगआउट (कंटेनर) का उद्घाटन भी किया है। इस दौरान उनके साथ में खिलाड़ियों ने फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर युवराज सिंह ने ग्रॉस रूट के क्रिकेट खिलाड़ियों को किट भी बांटी है। कंटेनर में सचिन तेंदुलकर की फोटो है। साथ में ही इसमें लखनऊ के बड़े इमामबाड़ा के गेट पेंटिंग भी बनी हुई है। कार्यक्रम एक निजी संस्था की तरफ से क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर ने पेट में छोड़ दी पट्टी और रूई:सोनभद्र में कैंसर का डर दिखा कर किया बच्चेदानी का ऑपरेशन, केस दर्ज
    Next Article
    होली पर लखनऊ के बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़:आलमबाग से रोजाना 1000 बसें, अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment