Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भाजपा दफ्तर के बाहर ब्राह्मणों के लिए होर्डिंग:लिखा- चोटी खींचना सनातन का अपमान, 1 महीने पहले प्रयागराज में हुई थी घटना

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज माघ मेले एक महीने पहले 18 जनवरी को हुई घटना का लखनऊ में अब विरोध किया जा रहा है। यहां भाजपा दफ्तर के बाहर शनिवार, 21 फरवरी को ब्राह्मणों के समर्थन में होर्डिंग लगाया गया है। इस पर लिखा है- चोटी खींचना सनातन का अपमान है। सीएम योगी से निवेदन है कि इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी संगम तक जाने-न जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। उस दौरान कुछ ब्राह्मण बटुकों के साथ अभद्रता की गई और उनकी चोटी खींची गई। उसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर के बाहर ही धरने पर बैठ गए थे। अब उन्हीं के समर्थन में लखनऊ महानगर भाजपा के वार्ड अध्यक्ष ने होर्डिंग लगाया है। राजधानी में होर्डिंग वार प्रयागराज की घटना के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगाया गया। इस होर्डिंग के जरिये दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। बताया जा रहा है कि रामतीर्थ वार्ड के भाजपा लखनऊ महानगर के वार्ड अध्यक्ष देवांश पांडे ने यह होर्डिंग लगवाया। होर्डिंग में ब्राह्मण समाज के सम्मान की बात करते हुए मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुनो-सुनो... सुफियान कनखड़ा कहीं दिखे तो बताना:कानपुर में डुगडुगी पिटवाकर पुलिस बोली- 6 माह के लिए जिलाबदर कर दिया है
    Next Article
    गोरखपुर में 350 किलो सोनपापड़ी व लड्‌डू नष्ट:बिजनौर स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों पर फफूंद लगी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment