Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी:अमित शाह मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे; कांग्रेसी बोले- फर्जी मुकदमे करा रही भाजपा

    3 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वे 2018 में दर्ज मानहानि मामले में सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होने के लिए आए हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से मोहनलालगंज और रायबरेली होते हुए सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। वर्ष-2018 में दर्ज इस मानहानि प्रकरण में राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना है। कांग्रेस का आरोप-फर्जी मुकदमों से घेरने की कोशिश कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि राहुल गांधी सुल्तानपुर में न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी के लिए जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार राहुल गांधी के खिलाफ झूठे और फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट पर जुटे कार्यकर्ता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम राहुल गांधी के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत की 3 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में मौसम बदला, न्यूनतम तापमान 10°C:बादल छाने से बढ़ी ठंड, हल्की बूंदाबांदी की संभावना
    Next Article
    लखनऊ में भाजपा विधायक के भतीजे की मौत:दोस्त और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; बोले निवेश के नाम पर फसाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment