Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत:घरवालों की पुलिस से झड़प, हाईवे पर हंगामा, फोर्स ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। एसयूवी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट कार के इंजन में घुस गई। आगे से कार चकनाचूर हो गई। बाइक सवार ससुर और दामाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के प्राइवेट अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही घरवालों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान पथ जाम करके जमकर हंगामा किया। पुलिस को हाईवे से गाड़ी हटाने से रोक दिया। इसपर एडीसीपी साउथ, एसीपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और 3 गाड़ियां PAC मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो भीड़ से उनकी झड़प होने लगी। जब भीड़ उग्र होने लगी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। इसके बाद जाम खुलवाया गया। घटना गुरुवार डेढ़ बजे सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के किसान पथ की है। मृतक की पहचान मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी सुशील कुमार (46) और उनके ससुर मुन्नी लाल (62) के रूप में हुई। सुशील की पत्नी गंभीर घायल है। तीनों बुलेट से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पहले देखिए 4 तस्वीरें… होली मिलने जा रहे थे बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लदही का पुरवा गांव के रहने वाले सुशील कुमार (45) लंबे समय से अपनी ससुराल मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा में रहते थे। गुरुवार को वह अपनी पत्नी सुशीला और ससुर मुन्नीलाल के साथ बुलेट पर सवार होकर मोहनलालगंज के सूर्या मऊ गांव जा रहे थे। लदहीखेड़ा गांव के पास सर्विस लेने से जैसे ही वे किसान पथ हाईवे पर चढ़े। सामने से आ रही एसयूवी से उनकी टक्कर हो गई। बुलेट गाड़ी के दाएं साइड के इंजन में घुस गई। कार आगे से पूरी चकनाचूर हो गई। बुलेट सवार ससुर-दामाद और बेटी सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। हालांकि तब तक ससुर और दामाद दम तोड़ चुके थे। जबकि सुशीला की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से महिला को पास के अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर हालत में उसे KGMU के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पिता समेत 2 भाइयों को मारी गोली:एक भाई की मौत, दो घायल, 5 राउंड हुई फायरिंग
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अंबेडकरनगर में पति को पीटकर मार डाला; रुपए मांगने पर पत्नी ने लाठी से किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment