Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पिता समेत 2 भाइयों को मारी गोली:एक भाई की मौत, दो घायल, 5 राउंड हुई फायरिंग

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में 2 अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और पीआरवी (PRV) टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी चारू निगम भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लिया। एसपी ने बताया कि विवाद दो पटीदारों होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के बीच हुआ था। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव का गुरुवार शाम का है। गुरुवार सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बेटे का रमेश सोनकर के परिवार के सदस्यों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। उस समय दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली थी। पुलिस से भी शिकायत नहीं की गई थी। शाम को रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं, उनका बेटा भोलू सोनकर और वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंचे। वहां झगड़ा फिर से बढ़ गया। आरोप है, वहां भोलू सोनकर ने 5 राउंड फायरिंग की। इसी में वीरेंद्र प्रताप के बेटे मोहित के सीने में दो गोलियां लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित के भाई मंगल को भी एक गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है। वहीं, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी (SOG) और थाने की विशेष टीमें बनाई गई हैं। घटना की FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया किया है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खबर को अपडेट किया जा रहा है
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाक और जीभ काटकर वृद्धा की जघन्य हत्या, रेप की भी आशंका
    Next Article
    लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत:घरवालों की पुलिस से झड़प, हाईवे पर हंगामा, फोर्स ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment