Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कर्मियों ने पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे:विकासनगर थाने पहुंचे, बोले अपराधियों को संरक्षण क्यों? गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विकास नगर थाने पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की है। मौके पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही न्याय देने की मांग की। होर्डिंग और बैनर लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे हुए थे। कर्मचारियों का आरोप है कि बुधवार को हुई घटना में घर की बिजली कटने से नाराज महिला ने पावर हाउस में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ मारा। उसके साथ आए लड़के ने भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि घटना के बाद से पुलिस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें सिर्फ बचा रही है। पुलिस के सख्त होने पर कर्मचारी लौटे नारेबाजी के बाद में जब पुलिस ने मौके पर सख्ती बरती तो बिजली विभाग के कर्मचारी शांत हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि जिन लोगों ने उनपर हमला किया उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन सिर्फ बिजली विभाग के कर्मचारियों को थाने पर बुलाकर ही पूछताछ की जा रही। कर्मचारियों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद में मनोबल गिर गया है। क्योंकि कोई कार्रवाई नहीं हो रही। आरोप महिला ने गुस्से में फोन काट कर को अभद्रता बुधवार को विकास नगर सेक्टर -14 स्थित पावर हाउस का वीडियो सामने आया था। आरोप है कि विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला ने कंट्रोल रूम में बिजली नहीं आने की शिकायत की थी। जब उनसे कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया गया तो महिला भड़क गई। गुस्से में फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद एक लड़के के साथ पावर हाउस पहुंची। कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट और गाली गलौज की। इस दौरान विकासनगर सेक्टर- 14 की रहने वाली महिला ने स्थानीय पावर हाउस स्थित कंट्रोल रूम पर बुधवार दोपहर 2.10 बजे शिकायत की। कहा कि मकान सं-14/115 में बिजली नहीं आ रही है। जब बिजली कर्मचारियों ने उनसे जमा बिल की जानकारी की और कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया। दावा लोगों के साथ मिलकर की पिटाई कुछ देर बाद महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ पावर हाउस पहुंची। वहां घुसते ही उसने बिजली कर्मचारी अनूप कुमार के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देने लगी। कंट्रोल रूम में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया।बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी इस बीच कर्मचारियों ने मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी करने की कोशिश की तो महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। बिजली कर्मचारी हरीश यादव का गला दबा दिया। थप्पड़ भी मारे। डॉयल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मारपीट में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव को चोट आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंचाई विभाग के कर्मी के घर से लाखों की चोरी:सरोजनी नगर में 10 लाख रुपए का सामान गायब, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, मारपीट का आरोप:एसपी से शिकायत, पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों में जमीन विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment