Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कटौती से गुस्साए लोगों का हंगामा:आधी रात सड़क जाम कर दी, लाइन शिफ्टिंग के बाद 12 घंटे गुल रही बत्ती

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने आधी रात सड़क पर हंगामा कर दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज पावर हाउस से जुड़े जानकीपुरम सेक्टर-एच में भूमिगत बिजली की केबिल डालने के दौरान फॉल्ट आ गया। दोपहर 1 बजे बत्ती गुल हुई जो देर रात तक नहीं आई। इसके बाद लोग छुइयापुरवा चौराहे पर पहुंचकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय ने लोगों लगभग 45 मिनट तक हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि पार्षद के घर के पास केबिल डालने के कारण दोपहर से पूरे इलाके की बिजली कटौती कर दी गई। लंबे समय तक बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। उमसभरी गर्मी में दिनभर बच्चे, बुजुर्ग परेशान रहे। रात को परेशानी और बढ़ गई जिसके बाद सड़क पर उतरना पड़ा। थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया हंगामे की सूचना पर जानकीपुरम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर विरोध और जाम खत्म करवाया। अवर अभियंता दयाशंकर ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग के लिए पूर्व निर्धारित शटडाउन की सूचना पहले ही जारी की गई थी। निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन बाद में लाइन में अचानक फॉल्ट आ जाने से आपूर्ति दोबारा बाधित हो गई। रात करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में गाय से टकराई बाइक,25 फीट दूर गिरी:दो युवक घायल, घर लौटते समय हादसा, घटना का VIDEO सामने आया
    Next Article
    आंखों पर पट्टी बांधकर निकला कांवड़ियां:यात्रा में गाय साथ चली; राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment