Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे; हंगामा:5140 लोग पावर हाउस पहुंचे, बोले- अंधेरे में कटी रात; कनेक्शन जोड़ो

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को बिजली के लिए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, मध्य जोन के 5140 बकायेदारों की बिजली कट गई थी। इससे हुसैनगंज, फूलबाग, नई बस्ती, मुरलीनगर, लालबाग, कैसरबाग, कैंट रोड के उपभोक्ताओं ने पावर हाऊस पहुंचकर हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन चालू नहीं हो रहे हैं। लोगों ने कार्यालय में घुसकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। अफसरों ने तत्काल पुलिस को बुलाया। अधीक्षण अभियंता मुकेश त्यागी ने बताया कि उपद्रव के कारण करीब एक घंटे तक कामकाज ठप रहा। 2 तस्वीरें देखिए… गोमतीनगर में टीम टीम तैनात गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि कार्यालय परिसर में एक टीम को बैठा दिया है। इस टीम में दो-दो सहायक व अवर अभियंता और दो इंटेली स्मार्ट कंपनी के तकनीकी कर्मी जिन मीटर में बिल जमा करने पर भी बत्ती नहीं आ रही, उनके घर की बिजली को चालू कराने का काम कर रहे हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि क्षेत्र के किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य अभियंता से भिड़े लोग जानकीपुरम जोन के पुरनिया कार्यालय पहुंचकर एक महिला ने मुख्य अभियंता वीपी सिंह के कक्ष में मीटर को प्रीपेड किए जाने पर विरोध किया और हंगामा करने लगी। महिला ने आरोप लगाया स्मार्ट मीटर लगाने वालों ने उनसे वादा किया था, उसे प्रीपेड नहीं किया जाएगा। काफी देर तक महिला ने खरीखोटी सुनाई, आक्रोशित महिला ने जमकर हंगामा काटा। कटे कनेक्शन चालू पाए, एफआईआर मध्य जोन के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 61 कटे कनेक्शन की चेकिंग कराई गई। इनमें 42 जगहों पर बिल जमा न होने से कनेक्शन बंद मिले। मगर 3 उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी की बिजली को जलाते हुए पाया गया। उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है। कानून का उल्लंघन करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में त्योहारों पर नई परंपरा नहीं होगी:पीस कमेटी बैठक में अधिकारियों ने दिए निर्देश, कहा- गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
    Next Article
    मिर्जापुर में चैत्र नवरात्रि मेला पर यातायात डायवर्जन प्लान लागू:27 मार्च तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment