Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में त्योहारों पर नई परंपरा नहीं होगी:पीस कमेटी बैठक में अधिकारियों ने दिए निर्देश, कहा- गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में चैत्र नवरात्र और ईद-उल-फितर को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें संभ्रांत नागरिकों, सभासदों और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नई परंपराएं शुरू न करने के निर्देश दिए। बैठक से एक दिन पहले मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी ने संभल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को परंपरागत तरीके से करने पर जोर दिया था और कहा था कि गैर-परंपरागत कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को संभल कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एएसपी आलोक भाटी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोगों ने नवरात्र और ईद से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिस पर उन्हें त्योहारों से पहले समाधान का आश्वासन दिया गया। सभासद वरिश अहमद ने बताया कि अधिकारियों ने सभी समस्याओं का त्योहार से पहले निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में साफ तौर पर कहा गया है कि कोई भी कार्यक्रम नई परंपरा के तहत नहीं होगा। नगर पालिका परिषद संभल के अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर लोगों की समस्याओं को सुना गया है। मंदिरों पर चैत्र नवरात्र के लिए साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी कर ली गई है और मंदिर समिति के लोगों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिरों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और थैला बैंक का वितरण भी किया जाएगा ताकि स्वच्छता बनी रहे। इसके अतिरिक्त, सभी लाइटों को क्रियाशील कर दिया गया है। ईदगाह की साफ-सफाई भी पूरी कर ली गई है और ईद के दिन वहां पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मीटिंग में नगर हिंदूसभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, भाजपा नेता संजय गुप्ता पोली, सभासद मोहम्मद इब्राहिम अंसारी, दानिश खां, जिया हक, आकाश रुहेला, मौ. नाजिम आदि मौजूद रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में चेकिंग अभियान, 6 ट्रक और 3 बसें सीज:ओवरलोडिंग, परमिट उल्लंघन और बकाया कर पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे; हंगामा:5140 लोग पावर हाउस पहुंचे, बोले- अंधेरे में कटी रात; कनेक्शन जोड़ो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment