Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ब्राउन गर्ल कैफे पर छापा, सील किया:8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट समेत कई सामान जब्त; 1 दिन पहले सेक्स रैकेट चलता मिला था

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में देर रात पुलिस ने ब्राउन गर्ल कैफे पर छापा मारकर कई सामान जब्त करते हुए कैफे सील कर दिया। यहां हुक्का बार भी चल रहा था। कार्रवाई के दौरान 8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट, 12 पाइप, 15 चिलम समेत भारी मात्रा में हुक्का सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने कैफे को सील कर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी कैफे में 1 दिन पहले सेक्स रैकेट चलता मिला था। पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी की रात करीब 11:27 बजे सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार टीम के साथ दयाल चौराहे पर गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि विकासखंड स्थित ब्राउन गर्ल कैफे (5/439) में अवैध रूप से हुक्का संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रिसेप्शन के पास रखा मिला हुक्का सेटअप कैफे के अपर ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन के पास 7 हुक्के और 1 बटरफ्लाई हुक्का सजे मिले। इसके अलावा 12 पाइप, 15 चिलम, 17 बंद फ्लेवर पैकेट और 6 खुले फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए। वहीं कोयले का डिब्बा, 2 हीटर, 1 चिमटा और 2 पैकेट फिल्टर पाइप भी मौके से मिले। छापेमारी के समय कैफे में कोई संचालक या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर जब्ती प्रपत्र तैयार किया। चेतावनी बोर्ड भी नहीं मिला जांच में सामने आया कि कैफे के गेट पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार 60×30 सेमी का अनिवार्य चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसका मानक बोर्ड नहीं लगा था। पुलिस ने कैफे को दो तालों बंद कर सील कर दिया। साल भर से चलना था कैफे ब्राउन गर्ल कैफे करीब 1 साल से चल रहा था। देर रात तक कैफे में लड़का लड़कियां बैठकर हुक्का पीते थे। कैफे में बैठने वाली एक लड़की कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर बड़े सपने दिखाई थी। दूसरे शहर से आई लड़कियां उसके जाल में फंसकर महंगे महंगे शौक की अदिति हो जाती थी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ के ब्राउन गर्ल कैफे में देह व्यापार : पीड़िताएं बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, सेक्स के धंधे में धकेला लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में कैफे की आड़ में स्पा सेंटर और देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बुधवार को कई युवतियां थाने पहुंची तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पीड़िताओं ने कहा- कैफे संचालक जरूरतमंद लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर फंसाता है। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर सेक्स का धंधा कराता है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में वकीलों का प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम:अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग
    Next Article
    फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुराल में फंदे पर मिला शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment