Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बंद मकान से 20 लाख के जेवर चोरी:बारात में शामिल होने गया परिवार, महाराष्ट्र से आई बहन के जेवर भी ले उड़े चोर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में बारात में शामिल होने गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और एक लाख नगद पार कर दिया। सुबह घर लौटने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस सूचना दी। लौलई स्थित शिव गेस्ट हाउस के पास मकान संख्या 366 निवासी ध्रुवजी राय पुत्र शिव सम्पति राय ने बताया कि वह 12 फरवरी की रात करीब 8 बजे परिवार के साथ भांजे की बारात में शामिल होने कृष्णानगर गए थे। रात 1:30 बजे के बाद हुई चोरी रात करीब 1:30 बजे कुछ रिश्तेदार बारात से लौटते समय उनके घर के सामने से गुजरे थे। तब मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। 13 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे जब वह घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और वार्डरोब (कपड़े रखने की अलमारी) का ताला टूटा था। उनमें रखी जेवरात और नगदी गायब थी। 20 लाख के जेवर ले गए चोर धुव्रजी राय ने बताया कि चोर एक लाख रुपए नगद ले गए। उनकी पत्नी के करीब 80 ग्राम वजनी सोने के जेवरात चोरी हुए। जिनमें एक हार, दो लॉकेट चेन सहित और चार अंगूठियां शामिल हैं। चोर करीब 750 ग्राम चांदी के सामान पर भी हाथ साफ कर गए। जिसमें दो कटोरी, एक गिलास, दो चम्मच और 24 चांदी के सिक्के भी ले गए। उनकी छोटी बहन मीना राय महाराष्ट्र पालघर के विरार ईस्ट से आई थीं। उनके भी करीब 110 ग्राम सोने के जेवर चोरी हो गए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक अफसर बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:प्रयागराज में फोन हैक कर रुपये उड़ाए, जालसाज बिहार के दिल्ली में रहरकर ठगी
    Next Article
    Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन का पाकिस्तान के खिलाफ तूफान... तो गर्लफ्रेंड अदिति का इंस्टा पर गदर, ग्लैमरस लुक पर फैंस हुए फिदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment