Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई:पिता 18 दिन से लगा रहे थे थाने-चौकी के चक्कर, चौकी प्रभारी निलंबित; हिरासत में आरोपी

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान 15 साल की छात्रा ने सोमवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह 13 अक्टूबर से थाने और चौकी के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी विवेक कुमार को निलंबित कर दिया गया। बाजार से लौटे तो फंदे पर लटका मिला शव छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह पत्नी और छोटी बेटी के साथ बाजार गए थे। दोपहर करीब 12 बजे लौटे तो बेटी का शव कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छह महीने से कर रहा था परेशान पिता के मुताबिक, इलाके का हंस कुमार करीब छह महीने से बेटी को परेशान कर रहा था। स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर 20 मई को पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पिता का आरोप है कि 13 अक्टूबर को आरोपी नशे की हालत में घर में घुस आया। उस समय बेटी अकेली थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। विरोध करने पर धमकी दी। इसके बाद से बेटी दहशत में थी। पिता ने चौकी प्रभारी से भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चौकी प्रभारी निलंबित डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी हंस कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मई में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस समय समझौता हो गया था। 13 अक्टूबर की घटना में चौकी प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। ………… ये खबर भी पढ़ें… डार्क वेब से साथियों को टास्क देता था रमीजुद्दीन:महिलाओं को फंसाने के तरीके बताता था; KGMU के बाद अब PGI तक पहुंचेगी जांच लखनऊ में केजीएमयू की महिला डॉक्टर के यौन शोषण, धर्मांतरण के दबाव और प्रताड़ना के आरोपों में घिरे रमीजुद्दीन के कथित नेटवर्क को लेकर एसटीएफ को अहम जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी डार्क वेब के जरिए देशभर में अपने साथियों के संपर्क में रहता था। वह उन्हें टास्क देने के साथ महिलाओं को विश्वास में लेकर अपने जाल में फंसाने के तरीके भी बताता था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में रामलीला का मंचन:अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध लीला का दर्शकों ने लिया आनंद
    Next Article
    संभल में कायनात स्कूल बना चैंपियन:एंजल को 77 रनों से हराया, हसन का 14 गेंदों में अर्धशतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment