Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कायनात स्कूल बना चैंपियन:एंजल को 77 रनों से हराया, हसन का 14 गेंदों में अर्धशतक

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में नवाब महमूद क्रिकेट अकैडमी में सोमवार देर रात 11 बजे इंटर कॉलेज क्रिकेट कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में 16 कॉलेज और स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कायनात इंटरनेशनल स्कूल और एंजल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें कायनात इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए कायनात इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 142 रन बनाए। टीम की ओर से हसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंजल पब्लिक स्कूल की टीम कायनात के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 65 रन ही बना पाई। इस तरह कायनात इंटरनेशनल स्कूल ने 77 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान पर सैकड़ों दर्शक पहुंचे। मैच समाप्त होने के बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जीत की खुशी में मैदान पर आतिशबाजी भी की गई। उपविजेता टीम के कप्तान मोहम्मद अरीब ने कहा कि उनकी टीम की फील्डिंग में काफी कमियां रहीं और गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगली बार बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने फांसी लगाई:पिता 18 दिन से लगा रहे थे थाने-चौकी के चक्कर, चौकी प्रभारी निलंबित; हिरासत में आरोपी
    Next Article
    कानपुर के घुमक्कड़ ग्रुप लोगो बैच विमोचन:सदस्यों ने सुनाए संस्मरण और गीत, महिला प्रतिभागियों की रही खास मौजूदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment