Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छत पर रखे कपड़ों में लगी आग:रमजान में बांटने के लिए जुटाया था सामान; फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रविवार दोपहर एक मकान की छत पर रखे कपड़ों के ढेर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में छत पर रखा कपड़े का ढेर जलकर राख हो गया। फायर स्टेशन इंदिरा नगर के कंट्रोल रूम को 01 मार्च 2026 को दोपहर 3:26 बजे सूचना मिली कि ए-71, सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर स्थित एम. अब्दुल अजीज नफीस अहमद के मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कमलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दो फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मकान की छत पर रखे कपड़ों के ढेर में आग धधक रही है। फायर कर्मियों ने दमकल गाड़ी की हौज पाइप फैलाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि ये नए और पुराने कपड़े रमजान के महीने में गरीबों को बांटने के लिए इकट्ठा कर छत पर रखे गए थे। आग लगने से पूरा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग समय रहते काबू में आ गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में शिया समुदाय ने अमेरिका-इजरायल कार्रवाई पर जताई नाराजगी:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा, युद्ध समाप्ति की कूटनीतिक पहल की मांग
    Next Article
    जौनपुर में संघ ने विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव मनाया:युद्धवीर बोले- व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण संघ का ध्येय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment