Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गुम्मे से सिर कूचकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या:छत पर दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, सुबह खून से लथपथ शव मिला

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की गुम्मे से कूचकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह घर की छत पर मिला। रात में वह दोस्तों के साथ छत पर शराब पार्टी कर रहा था। इस दौरान काफी देर तक शोर-शराबा और गुम्मा चलने की आवाजें आती रहीं। परिजनों ने समझा कि शराब के नशे में लोग हंगामा कर रहे हैं। सुबह छत पर शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रमाशंकर उर्फ छोटू कालिया (55) के ऊपर कई मुकदमें दर्ज थे। घटना मानकनगर इलाके की है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरी घटना… रात 10 बजे से शुरु हुई थी पार्टी रमाशंकर मानकनगर का रहने वाला था। परिवार में दो बेटे आशु और विवेक और एक विवाहित बेटी खुशी है। बड़ा बेटा आशु आशियाना में रहता है। बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 नवंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पिता रमाशंकर उर्फ छोटू कालिया अपने दोस्त वीरेश बहादुर सिंह उर्फ किंकी और चार-पांच अन्य लोगों के साथ घर की छत पर पार्टी कर रहे थे। शोर-शराबे और गुम्मा चलने की आवाजें आईं इस दौरान छत से काफी शोर-शराबे और गुम्मा चलने की आवाजें आ रही थीं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो पिता खून से लथपथ मृत पड़े थे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मानकनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे ने एक नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी बेटे आशु ने इस मामले में नामजद वीरेश बहादुर सिंह व 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 31 फीट ऊंचे गोवर्धन महाराज:400 किलो गोबर से तैयार की गई, बेलनगंज में भी 12 फीट ऊंचे
    Next Article
    नाबालिग ने रायबरेली में बच्ची को दिया जन्म:मां-बेटी स्वस्थ, दुष्कर्म के आरोप में 3 महीने पहले जेल भेजा गया था आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment