Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गिरेगा पारा बढ़ेगी ठंड:अलीगंज और लालबाग में एयर क्वालिटी खराब, सुबह के समय कोहरा रहेगा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह के समय हल्की धुंध रही। इसके बाद मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार शाम 5 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 139 के साथ यलो जोन में रहा। अलीगंज व तालकटोरा की हवा खराब सुबह के समय लखनऊ के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 179 के साथ यलो जोन में दर्ज किया गया है। इसमें अलीगंज की हवा सबसे खराब श्रेणी में 259 रही। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 251 के साथ ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। लालबाग 198, आंबेडकर यूनिवर्सिटी 175 व गोमतीनगर का AQI 104 के साथ यलो जोन में रहा है। कुकरैल की हवा सबसे साफ 88 AQI के साथ ग्रीन जोन में दर्ज की गई। अब गिरेगा पारा बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि लखनऊ में सूखी और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। अब तापमान थोड़ा और गिर सकता है और पारा सामान्य या उससे नीचे जा सकता है, जिससे सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान ठंड से बचने की सलाह भी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल आएंगे अखिलेश यादव:रास सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होंगे
    Next Article
    सांसद साक्षी महाराज ने मोदी-योगी की तारीफ की:उन्नाव में बोले- जो ठान लेते हैं वो करते हैं, मायावती सपा के आतंक की भुक्तभोगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment