Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों:CCTV में कैद हुई पूरी घटना; पीड़ित ने दर्ज करवाया मुकदमा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने किशोर विहार कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर देर रात उड़ा ले गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित राजेश कुमार त्रिवेदी ने बताया उनकी सिल्वर रंग की महिंद्रा सेंचुरो बाइक (नंबर UP32GV8662) रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। 27 मार्च की रात सब कुछ सामान्य था, लेकिन अगली सुबह जब वह उठे तो बाइक अपनी जगह पर नहीं मिली। पहले उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और खुद भी इलाके में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पड़ोसी के घर लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी गई, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि 27 मार्च की रात करीब 11:48 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक को लेकर फरार हो गया। फुटेज में आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। पीड़ित ने थाना ठाकुरगंज में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चूड़ी मार्केट में दिनदहाड़े चोरी:जालौन में भीड़ का फायदा उठाकर 28 हजार रुपए किए पार
    Next Article
    PM आवास बनाने के लिए महिला ने आग लगाई, मौत:झांसी में दबंग बनने नहीं दे रहे थे, पुलिस बोली- सरकारी भूमि पर बनाना चाहती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment