Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की:इकलौते बेटे को लेकर घर के बाहर टलहता रहा; साला पहुंचा तो लाश मिली

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को एक हेड कॉन्स्टेबल ने 40 साल की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। पति ने मसाला कूटने वाले मूसल से पीटना शुरू कर दिया। सिर पर मूसल लगते ही पत्नी फर्श पर गिर पड़ी। सिर से काफी देर तक खून निकलता रहा और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल कुछ देर लाश के पास बैठा रहा। फिर अपने 1 साल के बच्चे को गोद में लेकर बाहर घूमता रहा। दोपहर करीब 3 बजे साले जब घर पहुंचे तो बहन की लाश देखकर सन्न रह गए। उन्होंने बहनोई से मौत का कारण पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। मामला महानगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी 2011 में सिपाही बना था। पिछले साल प्रमोशन पाकर हेड कॉन्स्टेबल बना था। उसने सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच पत्नी की हत्या की। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल की 2 तस्वीरें- अयोध्या का रहने वाला है आरोपी हेड कॉन्स्टेबल हेड कॉन्स्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव अयोध्या के निरालानगर का रहने वाला है। उसकी शादी अंबेडकरनगर मालेपुरा की रश्मि श्रीवास्तव से 2015 में हुई थी। लखनऊ में हिमांशु पेपर मिल इलाके में डॉक्टर एमएम श्रीवास्तव के मकान में पिछले ढाई साल से किराये पर रह रहा था। यह परिवार डॉक्टर के घर में अकेला किरायेदार था। फोन नहीं उठा तो शक गहराया हेड कॉन्स्टेबल का साला सौरभ श्रीवास्तव पारा इलाके में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया- शुक्रवार रात बहन से बात हुई थी। उसने कहा था कि उसका बीपी (ब्लड प्रेशर) सही नहीं है। तब मैंने कहा कि घर आ जाऊं तो उसने मना कर दिया। शनिवार को पूरे दिन बात नहीं हुई। रविवार को छोटे भाई आदर्श ने मुझे गांव से फोन किया। उसने बताया कि दीदी का फोन नहीं उठ रहा, कोई दिक्कत है क्या? इस पर मैं बहन के घर पहुंचा तो वह किचन के किनारे खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसके सिर में काफी चोट थी और चारों तरफ खून फैला हुआ था। जब हिमांशु से पूछा कि ये सब कैसे हुआ तो उसने सही तरीके से जवाब नहीं दिया। तब हमने पुलिस को सूचना दी। सौरभ का आरोप है कि पहले भी हिमांशु ने बहन को कई बार मारने का प्रयास किया था। उसका गमछे से गला कसा था। इधर, कुछ दिन सब ठीक हो गया लेकिन आज अचानक से घटना कर दी। हिमांशु ने पूरा प्लान करके बहन की हत्या की है। रक्षाबंधन पर मैं बहन से राखी बंधवाकर गया था। मामले में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया- आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव की तैनाती डालीगंज में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ कार्यालय में थी। घर के अंदर मर्डर होने की सूचना मिली। जब पुलिस पहुंची तो हिमांशु की पत्नी रश्मि का शव फर्श पर पड़ा था, सिर के आसपास खून जमा था। ---------------------------- यह खबर भी पढ़िए… लव मैरिज के 2 महीने बाद पत्नी को मार डाला : कानपुर देहात में महिला फोन पर बात कर रही थी, पति पीटने लगा कानपुर देहात में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी में फोन पर बात करने को लेकर झगड़ा हुआ था। पति को लगता था कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो पत्नी बेड पर पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का रविवार सुबह 9 बजे का है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने लाल नहीं, नीला गमछा पहना:अब छात्र विंग के सदस्य नीली टीशर्ट-जींस पहनेंगे; सपा दलित या जेन-जी किसे साध रही
    Next Article
    UP की '₹40 वाली शराब' ने 15 लोगों को मारा!:परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment