Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP की '₹40 वाली शराब' ने 15 लोगों को मारा!:परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव

    20 hours ago

    1

    0

    चाचा अपने बाल नोंच रहे थे, माथा पीट रहे थे। आंखें धुंधला गई थीं। हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वे परिवार के लोगों को भी पहचान नहीं पा रहे थे, चाचा नीले पड़ गए थे… यह बोलते हुए करतार सिंह लोधी की भतीजी कीर्ति लोधी भावुक हो गईं। शनिवार शाम शराब पीकर घर लौटे करतार कुछ देर बाद उल्टियां करने लगे। हालत बिगड़ने पर परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घुघरा खुर्द निवासी कीर्ति ने बताया कि परिवार उन्हें पहले भी शराब पीने से मना करता था, लेकिन वे नहीं माने। करतार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार खेती करता है और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार ने उन्हें तड़पते देखा। कीर्ति कहती हैं, “काश, वह शराब नहीं पीते। चाचा को हमने खो दिया।” शराब कांड में अब तक 26 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। 10 को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही 5 अधिकारी भी सस्पेंड किए गए हैं। रात करीब 8 बजे बिगड़ी थी तबीयत मृतक के चाचा सरदार सिंह लोधी ने बताया- रात करीब 8 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी। वह बार-बार बेहोश हो रहा था। बंडा अस्पताल से उसे सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह बताते-बताते सरदार सिंह भी फफक पड़े। शराब पीने के 20 मिनट बाद चक्कर, फिर उल्टियां नौराज निवासी कैलाश लोधी ने बताया- मैंने शनिवार को जुझार सिंह के यहां से ‘सागर गोल्ड’ ब्रांड की शराब 40 रुपए में खरीदी थी। शराब पीने के करीब 20 मिनट बाद मुझे चक्कर आने लगे। घर जाकर सो गया, लेकिन बाद में उल्टियां होने लगीं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद मेरी हालत में सुधार आया है। पहले इलाज कराया, सुबह फिर बिगड़ी हालत मृतक हरनाम राय के परिजन ने बताया- शनिवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उल्टियां होने पर उसे बंडा अस्पताल लाया गया। बीपी नापा गया और इलाज के बाद परिवार उसे घर ले गया। रविवार सुबह करीब 6 बजे फिर हालत बिगड़ने लगी। उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शराब पीने के बाद शरीर नीला पड़ा मृतक सुमेर सिंह दांगी के चचेरे भाई रामकुमार दांगी ने बताया- बमूरा भेड़ा में शराब बिकती है। सुमेर ने शराब पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका शरीर नीला पड़ गया था। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुमेर के साथ शराब पीने वाले अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ी और मौत हुई। नौराज में गली-गली बोतलें, ग्रामीणों ने बताए नाम नौराज के ग्रामीणों ने बताया- गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री होती रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की गलियों और आसपास शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं। उन्होंने जुझार सिंह सहित कुछ अन्य लोगों के शराब बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सागर गोल्ड शराब गांव में अलग-अलग रेट में बेची जाती थी। एक क्वार्टर प्लेन शराब 40 रुपए में, जबकि व्हिस्की 90 से 100 रुपए में बेची जाती थी। ग्रामीणों का दावा है कि ज्यादातर लोगों ने 40 रुपए वाला क्वार्टर ही खरीद कर पीया था। UP के ललितपुर से शराब सप्लाई कनेक्शन सागर एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पता लगा रही है कि शराब की खेप कहां से चली, किसने खरीदी, किसके जरिए बंडा क्षेत्र तक पहुंची और गांवों में इसे किन लोगों ने बेचा। हालांकि, शराब की बोतल पर लगा लेबल एक अलग कड़ी सामने ला रहा है। लेबल पर निर्माता कंपनी DCR Distillery Pvt. Ltd. का पता ग्राम महोर, जिला सागर दर्ज है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब वास्तव में ललितपुर से आई थी या सागर में ही इसकी बॉटलिंग हुई थी। जहरीली शराब से मौतों के बाद ललितपुर बॉर्डर पर 4 घंटे चेकिंग जहरीली शराब से मौतों का कनेक्शन ललितपुर से जुड़ने के बाद रविवार को यूपी-एमपी बॉर्डर पर जांच अभियान चलाया गया। ललितपुर आबकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शाम 4 से रात 8 बजे तक गिरार थाना क्षेत्र के कारीटोरन, गिरार और सीमावर्ती गांवों के साथ लाइसेंसी शराब दुकानों की जांच की। ललितपुर आबकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- नाराहट थाना क्षेत्र के अमझारा बॉर्डर पर वाहनों की भी चेकिंग की गई। शराब के स्टॉक की जांच में कोई संदिग्ध शराब नहीं मिली। आबकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जांच के बाद ललितपुर में नकली शराब बनाए जाने की जानकारी से इनकार किया। ……………………………………….. यह खबर भी पढ़ें MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 12 मौतें मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 की मौत शनिवार देर रात हुई। फिलहाल 25 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 17 सागर जिला अस्पताल, 7 बंडा सिविल अस्पताल और 1 मरीज एम्स भोपाल में भर्ती है, जिसे एयरलिफ्ट कर ले जाया गया। कई मरीजों के शरीर नीले पड़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की:इकलौते बेटे को लेकर घर के बाहर टलहता रहा; साला पहुंचा तो लाश मिली
    Next Article
    पुलिसवालों ने ज्वेलर के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला:बाइक में स्मैक रखी; शाहजहांपुर में 2 लाख रुपए लेकर छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment