Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली पर की जाएगी पानी टैंकर की व्यवस्था:दोपहर में भी फुल प्रेशर में सप्लाई, जरूरत पर टोल फ्री नंबर पर करें फोन

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होली पर्व को देखते हुए नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग ने शहर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 मार्च को होली के दिन शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम के तीनों जलकल प्लांट, सभी ओवरहेड टैंक और शहर के सभी नलकूप पूरी तरह से चालू रहेंगे। होली के दिन सभी जोनों में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक नलकूपों से सीधे जलापूर्ति की जाएगी, ताकि लोगों को सुबह के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। केंद्रों से इन समयों पर होगी सप्लाई सभी ओवरहेड टैंकों से दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तेज प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, ऐशबाग जलकल, बालागंज जलकल और तृतीय जलकल कठौता से भी निर्धारित समय के अनुसार जलापूर्ति की जाएगी। इन केंद्रों से सुबह 5 बजे से 9 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक, शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जलकल विभाग ने बताया कि जिन स्थानों पर हर वर्ष होली के अवसर पर पेयजल टैंकर लगाए जाते हैं, वहां इस बार भी टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जरूरत वाले क्षेत्रों में पानी की कमी न होने पाए। कंट्रोल रूम के नंबर जारी होली के दौरान पानी या सीवर से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए सभी जोनों के अभियंताओं के मोबाइल फोन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। नागरिक जलकल विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 8177054100, 8177054003 एवं 8177054010 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही सीवर से जुड़ी समस्याओं के लिए मेसर्स सुएज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के टोल फ्री कंट्रोल रूम नंबर 18003130522 पर भी शिकायत की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैलट में जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड को पीटा VIDEO:1 सेकेंड में जड़े 3 थप्पड़, बैरिकेडिंग हटाने को लेकर हुई मारपीट
    Next Article
    लखनऊ में होली पर नगर निगम बेच रहा लट्ठे:होलिका दहन के लिए देसी गाय के गोबर से तैयार,200 से अधिक की खरीद पर होम डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment