Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली पर नगर निगम बेच रहा लट्ठे:होलिका दहन के लिए देसी गाय के गोबर से तैयार,200 से अधिक की खरीद पर होम डिलीवरी

    9 hours ago

    1

    0

    होली के मौके पर नगर निगम लखनऊ की तरफ से होलिका दहन के लिए देसी गाय के गोबर से लट्ठे तैयार किए गए हैं। इसकी ऑनलाइन शॉपिंग करने के साथ में नगर निगम ऑफलाइन तरीके से भी इसे बेंच रहा है। नगर निगम के कान्हा उपवन में पर्यावरण के अनुकूल यह लट्ठे तैयार किए गए हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा के अनुसार देसी गाय के गोबर से बने लट्ठों के दहन से वातावरण शुद्ध एवं पवित्र होता है। प्रदूषण में कमी आती है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार गोबर से किया गया होलिका दहन सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और पर्यावरण को नुकसान भी कम पहुंचाता है। 5 रुपए से शुरू लोग देसी गाय के गोबर से तैयार लट्ठे मात्र 5 रुपये प्रति लट्ठे की दर से खरीद सकते हैं। 200 रुपए से अधिक खरीद पर निशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए सोनू सिंह से मोबाइल नंबर 9140876200 एवं 9451149355 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली पर की जाएगी पानी टैंकर की व्यवस्था:दोपहर में भी फुल प्रेशर में सप्लाई, जरूरत पर टोल फ्री नंबर पर करें फोन
    Next Article
    लखनऊ में रात में भी गर्मी शुरू:मार्च में सामान्य से अधिक गर्म रहेगा मौसम, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment