Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रात में भी गर्मी शुरू:मार्च में सामान्य से अधिक गर्म रहेगा मौसम, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। रात में सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज हुई। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 25 फीसदी रही। मार्च में सामान्य से गर्म रहेगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों तक 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन सप्ताह के अंत से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, और सामान्य से अधिक तापमान का दौर जारी रहेगा। पूरी गर्मी रात होगी अधिक गर्म उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीट वेव की संभावना कम है। लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली पर नगर निगम बेच रहा लट्ठे:होलिका दहन के लिए देसी गाय के गोबर से तैयार,200 से अधिक की खरीद पर होम डिलीवरी
    Next Article
    ईरान सुप्रीम लीडर की मौत लखनऊ में शोक:शिया धर्म गुरुओं ने अमेरिका इजराइल का खुलकर विरोध किया, 3 दिन तक शोक की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment