Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होली पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:सुबह 9 बजे से बदले रहेंगे रूट, नजीराबाद और चौक की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में होली के मौके पर निकलने वाले जुलूसों और रंग खेलने के कार्यक्रमों को देखते हुए 4 मार्च को शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से कार्यक्रमों की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। नजीराबाद और चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों के लिए कई प्रमुख मार्गों पर रोक रहेगी। कैसरबाग अशोकलाट चौराहे से वाहन नजीराबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डे होकर भेजा जाएगा। इसी तरह छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) और गुइन रोड चौराहे से भी नजीराबाद की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यहां से वाहन पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद, श्रीराम रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। ख्यालिगंज तिराहे से भी नजीराबाद जाने पर रोक रहेगी। वाहनों को कैसरबाग बस अड्डा, गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोकलाट चौराहा होकर निकाला जाएगा। चौक क्षेत्र में भी बदलाव रहेगा। श्रीराम रोड तिराहा (कोनेश्वर चौराहा) से चौक चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें घंटाघर और रूमी गेट होते हुए भेजा जाएगा। वहीं चौक चौराहे से कोनेश्वर की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान आपात स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बिजली तार बांधने पर सगे भाइयों में पत्थरबाजी:महिला समेत सात लोग घायल, चार के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में काली पट्टी बांधकर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज:मौलाना सैफ बोले-अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि न देने वाले नेताओं की इफ्तार पार्टी का करेंगे बायकॉट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment