Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बिजली तार बांधने पर सगे भाइयों में पत्थरबाजी:महिला समेत सात लोग घायल, चार के खिलाफ मामला दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में बिजली का तार बांधने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। यह झगड़ा मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गया, जिसमें एक महिला सहित कुल सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना संभल की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव की है। गांव निवासी बलवंत और उसके भाई महिपाल के बीच रास्ते में बिजली का तार बांधने को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए, जिसके बाद पत्थरबाजी भी हुई। इस मारपीट में बलवंत, उसकी पत्नी अनीता, बेटे राजकुमार व राजेश, और जयप्रकाश घायल हुए। दूसरे पक्ष से महिपाल और उसके बेटे उमेश व दिनेश भी चोटिल हुए हैं। यह झगड़ा सोमवार देर रात हुआ। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर महिपाल, दिनेश, उमेश और तीरथ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल अनीता ने बताया कि बिजली की लाइन बांधने को लेकर उनके जेठ महिपाल से झगड़ा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइन जुड़वाने वाले का कहना है कि महिपाल ने ही लाइन बंधवाई थी, जबकि उन पर आरोप लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी संत कुमार ने जानकारी दी कि मारपीट के इस मामले में एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया था, जिसमें एक महिला को सरकारी अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी:होली पर गाया गाना, मोदी बाबा उठा पिचकारी बड़ा-बड़ा नेता फरार हुए, डूब के पानी पियत बा रविकिशन
    Next Article
    लखनऊ में होली पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:सुबह 9 बजे से बदले रहेंगे रूट, नजीराबाद और चौक की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment