Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव:बोले- DM, SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसलिए हुई कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव नसीमुद्दीन सिद्दी की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत बड़ी संख्या में सियासी और सामाजिक लोगों ने भी हिस्सा लिया। इफ्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा- एलपीजी गैस का संकट बढ़ रहा है। स्थिति ऐसी ही रही है तो आगे व्यापार पर बड़ा नुकसान पहुंचेगा। हम अफवाह नहीं फैला रहे हैं। हम जानकारी दे रहे हैं। जनता को मालूम है कि सबसे बड़ा अफवाहजीवी कौन है। सरकार को एलपीजी संकट दूर करने के लिए काम करना चाहिए। ग्रीन कॉरिडोर में गड्ढे को लेकर कहा उनके लोगों ने रात में जाकर गड्ढे खोद दिए होंगे। इतना पैसा लगने के बावजूद भी गड्ढा हो गया। इन्हें गड्ढे पसंद हैं। बंगाल में SIR के नाम पर जनता बहुत परेशान हुई अखिलेश यादव ने कहा कि जब चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा ना डीजीपी हटेंगे ना होम सेक्रेटरी हटेंगे ना चीफ सेक्रेटरी हटेंगे ना कप्तान की शिकायत करेंगे ना वह हटेंगे ना डीएम हटेंगे ना कमिश्नर हटेंगे लेकिन यह सब बीजेपी को हरवाएगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में हटाया है लेकिन जनता वहां पर ममता बनर्जी को चुनने जा रही है। बंगाल के लोगों ने भेदभाव देखा है SIR के बहाने बहुत परेशान किया अभी भी परेशान किया जा रहा है वोटर लिस्ट तैयार नहीं है । गोरखपुर में हत्या हो रही हर दूसरे तीसरे दिन रुकने जाते हैं हमेशा हत्या होती है वहां पर जब मुख्यमंत्री जी गोरखपुर जाते हैं लॉ अलग ले जाते है ऑर्डर अलग ले जाते हैं। ‘बनारस में इफ्तार पर बोले हथेली गरम पुलिस नरम’ बनारस में नाव पर अफ्तार को लेकर अखिलेश यादव ने कहा डीएम एसपी और एसओ को भी अच्छा खाना खिलाना चाहिए था। हथेली गरम पुलिस नरम उन्होंने हथेली नहीं गम किए होंगे नाव पर क्यों नहीं बना सकते हैं। हमारे आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए ये किया जा रहा है। एक जहाज चला था फाइव स्टार उसमें महंगी महंगी शराब रखी थी और जो वेस्ट है उसका टॉयलेट का गंगा में जा रहा था उस पानी जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई। एक टेंट लगा था नकली टेंट उस समय जो गड्ढे खोदकर छोड़ गए थे गंदगी वह गंगा में पहुंची यह सब बहाना है जानबूझकर प्रशासन इस तरह का काम कर रहा है सरकार को खुश करने के लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानव–तस्करी: यूपी में दस साल में दर्ज हुए 1010 केस:कबूतरबाजी के पकड़े गए 342 मामले, मानव तस्करी की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति पर जोर
    Next Article
    जालौन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने अवैध लकड़ी कटान पकड़ा:मुसमरिया जंगल से तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment