Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने अवैध लकड़ी कटान पकड़ा:मुसमरिया जंगल से तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन जब्त

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र स्थित मुसमरिया जंगल में अवैध लकड़ी कटान का मामला सामने आया है। यह खुलासा भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सतर्कता से हुआ, जिसके बाद तीन लोगों को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मुसमरिया क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से रात के अंधेरे में चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। कटान के बाद लकड़ी को लोडर और अन्य वाहनों के जरिए बाहर सप्लाई किया जाता था। स्थानीय लोगों ने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। मंगलवार रात एक कार्यक्रम से लौटते समय उर्विजा दीक्षित की नजर जंगल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाकर मौके पर पहुंचकर लकड़ी काट रहे लोगों से अनुमति पत्र मांगा। अचानक कार्रवाई से घबराकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया गया। मौके से कुल्हाड़ी, आरा मशीन समेत लकड़ी काटने के औजार और एक डीसीएम वाहन भी बरामद किया गया, जिसमें अवैध लकड़ी लदी हुई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीएम कालपी और क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में अवैध कटान और लकड़ी की सप्लाई की पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कटान को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, हालांकि अधिकारियों ने अब सख्ती से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव:बोले- DM, SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसलिए हुई कार्रवाई
    Next Article
    थाईलैंड के साइबर फ्रॉड गैंग का मददगार गिरफ्तार:प्रयागराज से उपलब्ध कराता था एकाउंट, सात राज्यों से मिली थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment