Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इमामबाड़ा में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी:गेट पर लगाया पोस्टर, खामेनेई की मौत के बाद 3 दिन बंद था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बड़ा-छोटा इमामबाड़ा खुलते ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तीन दिवसीय शोक घोषित किया गया था। इसके बाद 1, 2 और 3 मार्च तक हुसैनाबाद ट्रस्ट ने बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी समेत विभिन्न इमारतों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। तीन दिन बंदी के बाद अब ये पर्यटन स्थल फिर से खुल गए हैं। सीतापुर से आए मोहित ने बताया- परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा देखने के लिए आए हैं। होली से पहले आने का प्लान किया था। मगर खबरों के माध्यम से पता चला कि कुछ दिनों के लिए इमामबाड़ा बंद कर दिया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… इमामबाड़ा देख खुश हुए पर्यटक मोहित ने कहा- पत्नी और बच्चे को भी साथ लाए हैं। हम पहले भी इन ऐतिहासिक इमारत को देख चुके हैं। मगर पत्नी पहली बार आई है। इन इमारत को देखना काफी सुखद अनुभव होता है। इसे देखकर लगता है कि पुराने जमाने के जो कारीगर थे। वह कितना अच्छा काम करते थे। यहां की दीवारों पर कला और मेहनत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। खामेनेई की याद में शोक छोटा इमामबाड़ा के मुख्य गेट समेत विभिन्न गेटों पर अयातुल्ला अली खामेनेई का बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। छोटा इमामबाड़ा के मुख्य द्वार पर लगाए गए पोस्ट पर खामेनेई की कही बात लिखी गई। 'हर दौर का हुसैनी हर दौर के यजीदी के खिलाफ हमेशा रहेगा, हम मौत से नहीं डरते शहादत तो हमारी मीरस है।' पोस्टर के जरिए खामेनेई को याद किया जा रहा है। उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंद्रानगर में होली मिलन समारोह:एक दूसरे पर मोहब्बत के रंग बरसाए, प्रकृति को सुंदर बनाने का संदेश दिया
    Next Article
    श्रावस्ती में होली पर खाली घर से लाखों की चोरी:ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, ससुराल गया था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment