Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंद्रानगर में होली मिलन समारोह:एक दूसरे पर मोहब्बत के रंग बरसाए, प्रकृति को सुंदर बनाने का संदेश दिया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-B में होली पर्व धूमधाम और सौहार्द के साथ मनाया गया। रंगों के उत्सव में क्षेत्र के निवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सामाजिक एकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया। क्षेत्र के बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सभी लोग इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए। समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने जमकर होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक गीतों और होली के उल्लास ने माहौल को और रंगीन बना दिया। बॉलीवुड गीतों के साथ भोजपुरी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं युवा पीढ़ी बीच बीच में हनी सिंह के गानों पर भी खूब जोशीले अंदाज में नाच रही थी। सुनील त्यागी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है। कॉलोनी के सभी लोग धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मिलजुल कर मनाते हैं। होली और दिवाली के साथ 15 अगस्त और 26 जनवरी भी देश प्रेम भावना के साथ मनाया जाता है। हर अवसर पर हम लोग प्रकृति को हरा भरा बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाने का संदेश देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने सुसाइड किया:झांसी में 2 साल पहले हुई थी शादी, साथ रहने से मना किया तो फांसी लगाई
    Next Article
    लखनऊ में इमामबाड़ा में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी:गेट पर लगाया पोस्टर, खामेनेई की मौत के बाद 3 दिन बंद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment