Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जनाक्रोश रैली के बाद कई चौराहों पर जाम:अखिलेश यादव ने लिखा- अपनी हार की हताशा का दंड आमजन को क्यों दे रही BJP

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार को जनाक्रोश महिला पद यात्रा के मद्देनजर किया गया रूट डायवर्जन प्लान फेल हो गया। हजरतगंज में गाड़ियां एक साथ पहुंच गईं, जिससे भीषण जाम लग गया। इस वजह से पूरे शहर का ट्रैफिक प्रभावित हो गया। मुख्य रूप से हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग, गोमतीनगर का 1090 चौराहा, निशातगंज, ग्रीन कॉरिडोर की तरफ से हजरतगंज आने वाली वाली सभी सड़कें जाम हो गईं। मुख्य चौराहों पर भीषण जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रैली से लौट रहीं महिलाएं धूप में बेहाल हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया- भाजपा लोकसभा में अपनी हार की हताशा का बदला आमजनता को धूप-गर्मी, प्यास-भूख व जाम के दंड भोगने के रूप में क्यों दे रही है? भोली-भाली बुजुर्ग महिलाओं से लेकर आम महिलाओं तक को ये भी नहीं पता है कि उन्हें जिस पदयात्रा में लाया गया है उसका मुद्दा क्या है? भाजपा अपने झूठ को फैलाने के लिए आम जनता का इस्तेमाल बंद करे। अब क्या दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के पास अपने सदस्य नहीं हैं या डरकर वो फिर से भूमिगत हो गये हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि उनका भंडाफोड़ होने के बाद सच में जनता का जो आक्रोश उबल रहा है, कहीं वो उसके शिकार न हो जाएं। भाजपा सड़कों पर उतरकर जो प्रदर्शन कर रही है वो दरअसल अब हमेशा के लिए विपक्ष में रहने का रिहर्सल है। जनता भाजपा को सदैव के लिए सड़कों पर ला देगी। 3 तस्वीरें देखिए- इन रास्तों पर किया गया था डायवर्जन कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 6 बजे से कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित किया गया और वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए थे। वैकल्पिक मार्ग होने के बावजूद ट्रैफिक बुरी तरह लगा। लालबत्ती चौराहा, हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, जीपीओ, डीएसओ चौराहा, सिकंदरबाग, परिवर्तन चौक, लालबाग, कैपिटल तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात रोका गया था। लोगों को इन वैकल्पिक रास्तों पर जाना था वाहनों को कटाईपुल, जी-20 चौराहा (शहीदपथ), कमता तिराहा, कैंट, डालीगंज, पिपराघाट, ग्रीन कॉरिडोर, कैसरबाग, चिरैयाझील, दिलकुशा जैसे वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया था। बसों के लिए भी यही रूट निर्धारित थे। रोडवेज और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया था। बसों को सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से होकर जाने की अनुमति नहीं थी। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज और कैंट होते हुए चलने के लिए निर्देश थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेवानिवृत कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर धरना,:पेंशनर्स एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा पीएम-सीएम को संबोधित ज्ञापन
    Next Article
    बाबा महाकाल के दर पहुंचे अनुपम खेर, मंदिर के इंतजाम की तारीफ की, बोले- ऐसा नहीं है सिर्फ VIP…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment