Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जूस की दुकान में लगा भीषण आग, VIDEO:दो दिन पहले बर्फ चाटकर जूस में मिलाने का वीडियो हुआ था वायरल; पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में मुलायम तिराहे पर स्थित एक जूस की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दुकान का वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें काम करने वाला एक लड़का बर्फ को चाटकर जूस में मिलाते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… अब पढ़िए शुक्रवार को क्या हुआ था… बताया जा रहा है कि दो दिन पहले शुक्रवार को इसी दुकान से जुड़ा एक 14 सेकेंड का वीडियो वाट्सऐप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसमें दिख रहा है कि सड़क किनारे गन्ने के रस की दुकान है। जमीन पर मशीन लगी है। उसके आगे तख्त रखा है। दुकान पर काम करने वाला एक लड़का मशीन पर रखी बर्फ जीभ से चाट रहा है। बर्फ चाटने के बाद वह आसपास देखता है और जूस में मिलाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। शुक्रवार देर रात इसी दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि वायरल वीडियो के बाद किसी ने रात के अंधेरे में दुकान में आग लगा दी। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे घटना की सटीक जानकारी मिल सके। फुटेज के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान मालिक के पिता का कहना है कि जिस समय वीडियो वायरल हुआ, उस समय उनका बेटा जूस नहीं बेच रहा था। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को मानसिक समस्या है। उनके अनुसार, जिस वक्त लड़के का बर्फ चाटते हुए वीडियो बनाया गया, उस समय दुकान बंद थी और वह नमाज पढ़ने गए हुए थे। यह वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन दुकान बंद करवा दी थी। उस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। दुकान मालिक ने दुकान खाली करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। ------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए… बच्चे ने दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, VIDEO:लखनऊ में गन्ने के रस की दुकान पर लगी मशीन पर रखी थी बर्फ लखनऊ में गन्ने के रस की दुकान पर एक बच्चा बर्फ को जीभ से चाटते दिखा। आज, शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया। वीडियो में बच्चा मशीन पर रखी बर्फ को जीभ से चाटता नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। यहां पढ़े पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में नहर में डूबी दो बहनों के शव मिले:तीसरे दिन 12 किमी दूर मिले, तीसरी बच्ची की तलाश जारी
    Next Article
    'मैं हमेशा देश के समर्थन में खड़ी रही हूं':खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद ट्रोल हुईं फरहाना भट्ट ने किया रिएक्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment