Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में नहर में डूबी दो बहनों के शव मिले:तीसरे दिन 12 किमी दूर मिले, तीसरी बच्ची की तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ की शारदा सहायक नहर में डूबी तीन बच्चियों में से दो सगी बहनों के शव तीसरे दिन बरामद कर लिए गए हैं। ये शव घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिले। तीसरी बच्ची की तलाश अभी भी जारी है और पुलिस व प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के डांडिया गांव के पास शारदा सहायक खनवारी नहर में हुआ था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे डांडिया गांव निवासी पांच बच्चे (एक लड़का और चार लड़कियां) जानवर चराने के लिए घर से लगभग 200 मीटर दूर नहर के पास गए थे। होली के रंग लगे होने के कारण सभी बच्चे नहर में नहाने लगे। नहाते समय अचानक तीन बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। साथ में मौजूद सतीश यादव (पुत्र हरिकृष्ण) और काजल पटेल (पुत्री रामनरेश पटेल) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, नहर के तेज बहाव और गहराई के कारण वे तीनों को बचा नहीं सके और बच्चियां नहर में लापता हो गईं। लापता बच्चियों की पहचान मोहिनी (12 वर्ष) पुत्री अनिल कुमार पटेल, रिया (12 वर्ष) पुत्री रामनरेश पटेल और आंचल (15 वर्ष) पुत्री रामनरेश पटेल के रूप में हुई थी। इनमें रिया और आंचल सगी बहनें थीं। रिया प्राथमिक विद्यालय खनवारी में पढ़ती थी, जबकि आंचल इंटर कॉलेज संग्रामगढ़ की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे और परिवार में मातम छा गया था। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार सुबह खोजबीन के दौरान घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर लारू शारदा सहायक नहर के पास दो बच्चियों के शव उतराते हुए मिले। शव मिलने की सूचना पर एसडीएम, थाना प्रभारी संग्रामगढ़, एसडीआरएफ, प्रतापगढ़ पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीसरी बच्ची की तलाश के लिए नहर में लगातार खोजबीन की जा रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता आज काम बंद कर जुलूस निकालेंगे:मेरठ में हाईकोर्ट बेंच के लिए मंथन, बार की सहमति के बिना वकील पर केस-गिरफ्तारी नहीं
    Next Article
    लखनऊ में जूस की दुकान में लगा भीषण आग, VIDEO:दो दिन पहले बर्फ चाटकर जूस में मिलाने का वीडियो हुआ था वायरल; पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment