Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ज्वेलरी मेकर की जहर पीने से मौत:पत्नी से चल रहा था विवाद, कमरे में अचेत अवस्था पड़ा मिला

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सआदतगंज इलाके में पत्नी से विवाद के बाद ज्वेलरी मेकर ने जहर पी लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान चौपटिया कटरा विजन रोड सआदतगंज निवासी शशांक प्रकाश वर्मा (36) के रूप में हुई। उसके भाई विशाल वर्मा ने बताया कि उनका पत्नी पूजा से काफी समय से विवाद चल रहा है। रोजाना दोनों के बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार रात भी विवाद हुआ। इसके बाद शशांक प्रकाश कमरे में चले गए। रात करीब 10:30 बजे जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी। चीख-पुकार सुनकर हम लोग उनके कमरे में पहुंचे लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुके थे। आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में तीन बच्चे हैं- पीहू, बिट्टो और देवराज। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSC में आजमगढ़ के रुद्र प्रताप को मिली 345वीं रैंक:गांव में भव्य स्वागत, बोले- 7 सालों से कर रहा था तैयारी
    Next Article
    आपातकाल के 50 साल पर युवा संसद का आयोजन:मंच पर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment