Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कबाड़ी की दुकान में भीषण आग:पहले फायर बाइक पहुंची, बेकाबू देख फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई; कबाड़ जलकर राख

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ठाकुरगंज क्षेत्र में छोटा इमामबाड़ा के पास स्थित एक कबाड़ी की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर बाइक से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। जब स्थिति बेकाबू लगी तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली लेकिन इस दुकान का सारा सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के आठ गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान:होली पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण से पहले तड़के तीन बजे से शुरू हुआ
    Next Article
    पुलिस लाइन में होलिका दहन:शाहजहांपुर एसपी ने अधिकारियों संग की पूजा अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment