Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कला, शोध का संगम:ललित कला अकादेमी में युवा कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

    4 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित ललित कला अकादेमी में बुधवार को कला, शोध और रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिला। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आयोजित 'वर्धनी' पीपीटी प्रस्तुति एवं व्याख्यान कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ कलाकारों, कला समीक्षकों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में कला विद्यार्थियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात प्रिंटमेकर मनोहर लाल भुगरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अकादेमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से ही कला प्रेमियों में खास उत्साह दिखाई दिया।अकादेमी की स्कॉलर्स कोमल देवी और ट्विंकल नंदा ने अपनी-अपनी कला विधाओं पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कोमल देवी ने प्रिंटमेकिंग की तकनीकों, आधुनिक प्रयोगों और अपनी कलाकृतियों के वैचारिक पक्ष को बेहद सरल तरीके से प्रस्तुत किया। कला केवल रंगों और आकृतियों तक सीमित नहीं वहीं ट्विंकल नंदा ने सिरेमिक कला में किए जा रहे नए प्रयोगों को साझा करते हुए बताया कि पारंपरिक मिट्टी कला को आधुनिक सोच के साथ कैसे नया रूप दिया जा सकता है। युवा कलाकारों की प्रस्तुति से प्रभावित मुख्य अतिथि मनोहर लाल भुगरा ने कहा कि कला केवल रंगों और आकृतियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह कलाकार के भीतर चल रहे विचारों और भावनाओं का प्रतिबिंब होती है। कलाकार आने वाले समय में अपनी अलग पहचान बनाएंगे उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में भी प्रिंटमेकिंग और सिरेमिक जैसी विधाओं में मौलिकता बनाए रखना बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम के दौरान अकादेमी की ओर से मुख्य अतिथि सहित दोनों शोधार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि ललित कला अकादेमी हमेशा युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि लखनऊ केन्द्र के कलाकार आने वाले समय में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टटीरी पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल खत्म:वाहन चालक महंगे पावर पेट्रोल डलवाने को मजबूर
    Next Article
    टाउन हॉल विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मानित:लखनऊ में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment