Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कार की टक्कर से BDC की मौत:दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे, लोगों ने कार ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कार की टक्कर से एक BDC की मौत हो गई। तेज रफ्तार इऑन कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मारी। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने कार ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और बीडीसी सदस्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां उसने दम तोड़ दिया। घटना काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा चौराहे पर शनिवार को हुई। मृतक की पहचान खुर्रमपुर बेहटा के नौमीलाल यादव के बेटे आशीष यादव (38) के रूप हुई। वह अपने दोस्त मनीष रावत के साथ गांव से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव से निकलते ही यह दुर्घटना हो गई। इसमें आशीष को गंभीर चोटें आईं और उनका दोस्त मामूल चोटिल हुआ। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। उन्होंने कार ड्राइवर बृजेश पटेल (पुत्र ओमकार नाथ पटेल, निवासी मवई पंडियाना) को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल आशीष यादव को तत्काल सरोजिनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक आशीष यादव की पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी दो बेटियां पीहू-रूही और एक बेटा रौनक है। सरोजनीनगर ब्लॉक में थे BDC सदस्य हादसे में जान गवाने वाले आशीष यादव सरोजिनीनगर ब्लॉक में बीडीसी पद पर थे। वह किसी काम से सुबह 10:00 बजे दोस्त मनीष के साथ मोटरसाइकिल से कैसरबाग कोर्ट जा रहे थे। आशीष एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, उनका स्वभाव बेहद मिलनसार था। काकोरी थाना के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घटना की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। शव का पंचायतनामा भरा गया है। पुलिस को लिखित शिकायत मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दुर्घटना में शामिल कार (UP 32 JW 8720) को कब्जे में और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार:महराजगंज में घायल प्रेमी के बयान से खुला मामला, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    विहिप और, बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नम दिया ज्ञापन:कासगंज में अवैध कब्जों और षड्यंत्रों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment