Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में किशोर को अज्ञात युवकों ने गिराकर मारा:दो दांत टूटे, सिर पर पत्थर से वार; बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के एल्डिको एक्सप्रेस प्लाजा से खरीदारी कर घर लौट रहे 17 साल के किशोर पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए जमीन पर गिरा दिया। सिर के पिछले हिस्से पर पत्थर से वार किया। हमले में किशोर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दो दांत भी टूट गए। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। किशोर का अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना पीजीआई इलाके में 12 नवंबर की है। पढ़िए पूरी खबर… पत्थर से वार, किशोर जमीन पर गिरा एल्डिको उद्यान-2 निवासी श्याम बहादुर सिंह के मुताबिक, उनका बेटा युवराज सिंह 12 नवंबर की रात करीब 8:50 बजे एल्डिको एक्सप्रेस प्लाजा से खरीदारी कर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ अज्ञात लड़कों ने उसे रोककर बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि युवराज ने विरोध करते हुए वहां से निकलने की कोशिश की तो एक युवक पत्थर उठाने दौड़ा। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। राहगीरों के पहुंचने पर भागे आरोपी कुछ आरोपी युवराज को पकड़े रहे, जबकि एक ने उसके सिर के पिछले हिस्से पर पत्थर से जोरदार वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके सिर से काफी खून बहने लगा और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पास स्थित टाटा स्टोर के कर्मचारी और राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। लोगों ने किशोर की मदद की और उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पिता मौके पर पहुंचे और उसे कर्पस अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:सांसद प्रिया सरोज ने काशी में की शॉपिंग, विजयेंद्र पांडियन नए मंडलायुक्त
    Next Article
    अलीगढ़ में AMU स्टूडेंट्स ने एमआईसी ऑफिस घेरा:छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- जमीन वापस लेकर रहेंगे, अधिकारियों से मांगे कागज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment