Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खुल गया इमामबाड़ा, पर्यटकों का जमावड़ा:खामेनेई की मौत के बाद घोषित हुआ था शोक , इमामबाड़ा के गेट पर लगा अयातुल्ला का पोस्टर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तीन दिनों तक शोक के बाद खुल गए पर्यटन स्थल। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तीन दिवसीय शोक घोषित किया गया था इसके बाद 1 , 2 और 3 मार्च तक हुसैनाबाद ट्रस्ट के द्वारा बड़ा इमामबाड़ा , छोटा इमामबाड़ा , पिक्चर गैलरी समेत विभिन्न इमारतें पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए थे। मगर अब ये पर्यटन स्थल फिर से खुल गए और पर्यटकों जमावड़ा लगने लगा है। इमामबाड़ा देख खुश हुए पर्यटक कई दिनों के बाद पर्यटन स्थल खुल गए हैं। दूर दराज से लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं। सीतापुर से आए मोहित ने बताया कि परिवार के साथ छोटा इमामबाड़ा , बड़े इमामबाड़ा देखने के लिए आए हैं। होली से पहले आने का प्लान किया था मगर खबरों के माध्यम से पता चला कि कुछ दिनों के लिए इमामबाड़ा बंद कर दिया गया है। पत्नी और बच्चे को भी साथ लाए हैं हम पहले भी इन ऐतिहासिक इमारत को देख चुके हैं मगर पत्नी पहली बार आई है। इन इमारत को देखना काफी सुखद अनुभव होता है। इसे देखकर लगता है कि पुराने जमाने के जो कारीगर थे वह कितना अच्छा काम करते थे यहां की दीवारों पर कला और मेहनत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। छोटा इमामबाड़ा पर लगा खामेनेई का पोस्टर लगा छोटा इमामबाड़ा के मुख्य गेट समेत विभिन्न गेटों पर अयातुल्ला अली खामेनेई का बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। छोटा इमामबाड़ा के मुख्य द्वार पर लगाए गए पोस्ट पर खामेनेई की कही बात लिखी गई। 'हर दौर का हुसैनी हर दौर के यजीदी के खिलाफ हमेशा रहेगा , हम मौत से नहीं डरते शहादत तो हमारी मीरस है'। पोस्टर के जरिए खामेनेई को याद किया जा रहा है उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के बाद 30% बढ़े स्किन एलर्जी के मरीज:सिंथेटिक रंगों से इंफेक्शन हुआ, डॉक्टर बोले- हाइड्रेटेड से बचने को पानी पीएं
    Next Article
    जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच हरारे के लिए रवाना:एयरस्पेस बंद होने से भारत में अटके थे क्रिकेटर्स, वेस्टइंडीज टीम अब भी फंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment