Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के बाद 30% बढ़े स्किन एलर्जी के मरीज:सिंथेटिक रंगों से इंफेक्शन हुआ, डॉक्टर बोले- हाइड्रेटेड से बचने को पानी पीएं

    4 hours ago

    1

    0

    होली के बाद सिंथेटिक रंगों के इस्तेमाल का असर लोगों की त्वचा पर दिखाई देने लगा है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्किन इंफेक्शन के मरीजों की संख्या करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर मरीजों में यह समस्या सिंथेटिक रंग और केमिकल युक्त गुलाल के कारण सामने आई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय के अनुसार होली के दौरान इस्तेमाल किए गए सिंथेटिक रंगों से लोगों में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। अस्पताल में ऐसे मरीज आ रहे हैं जिनकी त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ गए हैं। स्किन लाल हो रही है और एलर्जी की शिकायत भी सामने आ रही है। कुछ मरीजों को धूप सहन करने में भी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम भी तेजी से बदल रहा है और गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों को अपनी त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और प्राकृतिक ग्लो भी बरकरार रहता है। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन करने और उन्हें स्प्राउट्स के साथ खाने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और त्वचा स्वस्थ रहती है। धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि सनस्क्रीन हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही खरीदनी चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही क्रीम का चयन करना चाहिए, ताकि किसी तरह की एलर्जी या अन्य समस्या से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी पुलिस लाइन में SP ने किया डांस:जवानों के साथ खेली होली, पुलिसकर्मियों ने ली सेल्फी
    Next Article
    लखनऊ में खुल गया इमामबाड़ा, पर्यटकों का जमावड़ा:खामेनेई की मौत के बाद घोषित हुआ था शोक , इमामबाड़ा के गेट पर लगा अयातुल्ला का पोस्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment