Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मां-नेत्रहीन बेटे की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, ₹160 की उधारी में दोनों को मार डाला था

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मां और नेत्रहीन बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर गोली गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। उसने घिरने पर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया था। आरोपी की तलाश पुलिस की चार टीमें लगातार कर रही थीं। यह हाफ एनकाउंटर बुधवार रात हुआ। आरोपी की पहचान मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा के किशन रावत के रूप में हुई। मुठभेड़ हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते पर हुई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने 160 रुपए की उधारी के विवाद में मां और उसके नेत्रहीन बेटे की हत्या की थी। मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते से जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाजखेड़ा-हुलासखेड़ा ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा और तमंचे से फायर कर दिया। उसकी गोली एक सिपाही के भी लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी किशन रावत के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद वह वहीं गिर पड़ा। घायल सिपाही और आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो कारतूस खोखा मिले। 160 रुपए के उधार को लेकर रंजिश जांच में सामने आया कि आरोपी पर महिला की दुकान के 160 रुपए उधार थे। महिला उससे लगातार पैसे मांग रही थी। दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में सोमवार शाम को आरोपी ने पहले शराब पी और फिर पैसे देने के बहाने महिला के घर पहुंचा। वहां नेत्रहीन बेटा मिला। उसने यह कहकर भगा दिया कि जब मां आए तब आना। कुछ देर बाद महिला पहुंची तो आरोपी फिर पहुंच गया। वह रुपए दे रहा था, इसी बीच उसके नेत्रहीन बेटे ने आवाज सुनी और गाली दे दी। गाली से गुस्सा आ गया। इस पर आरोपी ने नेत्रहीन को लात मार दी। वह हौद में गिरा फिर उसका गला घोंटने लगा। इस पर मां हाथापाई करने लगी। महिला को भी आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया और लात मार दी। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर केस में रेप की धारा भी बढ़ाई गई है। कपड़े उतार कर दोनों को पीटा इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशन साइको किस्म का है। उसने हत्या के बाद महिला और उसके बेटे के कपड़े उतार दिए। दोनों को थप्पड़ और डंडे से पीटा था। बेटे की मौत की पुष्टि के लिए उसकी गर्दन पकड़ कर मुंह पानी भरे हौद में डुबो दिया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशन रावत शराब का लती है। आए दिन नशे में धुत होकर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट करता था। उसकी हरकतों से त्रस्त होकर उसकी पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया था। वह कई सालों से बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। वह किशन के घर नहीं आती। घर में मिली थी मां-बेटे की लाश मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में 10 मार्च मंगलवार की रात 48 साल की महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। महिला गुमटी में परचून की दुकान चलाकर बेटे का पालन-पोषण करती थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बेटे की लाश पानी के हौदे में डुबोकर रखी मिली थी और उसके ऊपर दूसरा हौदा रखा गया था। वहीं, महिला का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़ों से ढका पड़ा था और उसके गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। ------------------------- संबंधित खबर पढ़िए- लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या : नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा, महिला का शव कपड़े में लपेटा मिला लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 18 साल का बेटा नेत्रहीन था। मां गुमटी में परचून की दुकान चलाकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया है। उसकी डेडबॉडी के ऊपर दूसरा हौदा रख दिया गया था। वहीं, मां का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लपेटा पड़ा था। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस किल्लत, 150 बड़ी फैक्ट्रियों में सप्लाई बंद:चेयरमैन बोले- अरबों का नुकसान हो रहा, 1 लाख लोग बेरोजगारी की कगार पर
    Next Article
    मेरठ में कमेटी के पैसों को लेकर विवाद, VIDEO:महिला से झुमके लूटे, पति-पत्नी से मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment