Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कमेटी के पैसों को लेकर विवाद, VIDEO:महिला से झुमके लूटे, पति-पत्नी से मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के पुठरी गांव में कमेटी के पैसों को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हमलावरों ने एक महिला के कान से झुमके भी लूट लिए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित यशपाल पुत्र हरिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी महकेश पुत्र लखमीचंद ने एक महिला समूह से कमेटी डाली हुई थी। महकेश की पत्नी की मृत्यु के बाद कमेटी के कुछ पैसे और बीमा से संबंधित राशि बकाया रह गई थी। पैसे मांगने आए युवकों ने की मारपीट बुधवार को कमेटी से जुड़े दो युवक बकाया रकम लेने गांव पहुंचे। इस दौरान महकेश ने उनसे अपने पैसे देने की बात कही, जिस पर दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे यशपाल और महकेश के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। 10-15 लोगों को बुलाकर किया हमला पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फोन कर अपने 10 से 15 साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर यशपाल के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। जान बचाने के लिए यशपाल जब घर की ओर भागा तो आरोपी उसके घर तक पहुंच गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की और उसके कान के झुमके लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस जांच में जुटी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश पुलिस और पुलिस महानिदेशक को ट्वीट कर शिकायत की है। जानी खुर्द हलके के प्रभारी एसएसआई शिवकुमार शर्मा के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मां-नेत्रहीन बेटे की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, ₹160 की उधारी में दोनों को मार डाला था
    Next Article
    हजरत अली का यौमे शहादत मनाया:संभल में शिया समुदाय का तीन दिवसीय शोक समाप्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment