Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मनाया जलसा सीरत नबी:नबी की सीरत और सहाबा की जिंदगी पर तकरीर, नात पढ़ने वाले बच्चों को मिले उपहार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अंजुमन फारूक-ए-आजम की ओर से जलसा-ए-सीरत-ए-नबी का आयोजन किया गया। जलसे की शुरुआत हाफिज अब्दुल फुरकान ने कलाम पाक की तिलावत से की। इसके बाद हाफिज साकिब ने खिताब करते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत और सहाबा-ए-किराम की जिंदगी व उनके किरदार पर रोशनी डाली। जलसे की निजामत जैनुल बशर अंसारी ने की। मोहल्ले की अंजुमन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नात पढ़ने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पूर्व पार्षद आफताब आलम ने बच्चों को गिफ्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में हाफिज अब्दुल वाहिद ने दुआ कराई, जिसके बाद जलसे का समापन हुआ। गरीबों को बांटी बिरयानी, कश्मीरी चाय और आइसक्रीम इस मौके पर अंजुमन की ओर से सबील भी लगाई गई। इसमें नबी की विलादत की खुशी में गरीबों और जरूरतमंदों को बिरयानी, कश्मीरी चाय, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KCC लोन में रिश्वत लेने पर बैंक अफसर दोषी:दो बैंक अफसरों समेत 3 को 4-5 साल की सजा; 6 हजार रुपए मांगे थे
    Next Article
    पीलीभीत में चीनी 70 रुपये किलो:रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद कीमतों में भारी उछाल, इस बार स्टॉक में भी 26% की कमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment