Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पिकअप ब्रिज पर कार में लगी आग:डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी, लपटें देखकर डरे राहगीर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पिकअप ब्रिज पर बुधवार को एक कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार लोहिया पार्क से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। हादसे के बाद कार सवार लोगों ने तुरंत गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार से धुआं और आग की ऊंचीं लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। 20 मिनट में आग पर काबू पाया सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कार का आगे का हिस्सा काफी हद तक जल चुका था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगी। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाराम हत्याकांड- बहू रेखा वर्मा मुंबई से अरेस्ट:आज कानपुर लेकर आएगी पुलिस, पूछताछ के लिए नहीं आ रही थी
    Next Article
    पीएम पर टिप्पणी करने वाले युवक पर केस दर्ज:इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment