Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजाराम हत्याकांड- बहू रेखा वर्मा मुंबई से अरेस्ट:आज कानपुर लेकर आएगी पुलिस, पूछताछ के लिए नहीं आ रही थी

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चार साल पहले हुए चर्चित एडवोकेट राजाराम वर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मृतक की बैंक कर्मी बहू रेखा वर्मा को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से पूछताछ के लिए पुलिस के सामने नहीं आ रही थी और उसकी लोकेशन भी लगातार बदल रही थी। मंगलवार शाम ठाणे पुलिस ने प्रोग्रेसिव सेलिब्रिटी अपार्टमेंट से उसे पकड़ लिया। अब कानपुर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर लाएगी। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली और मूलगंज थाने की पुलिस टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है। वहां रेखा वर्मा को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया जाएगा। इसके बाद उसे कानपुर लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में कई अहम बिंदुओं पर उससे पूछताछ की जानी है। जमीन के एग्रीमेंट से परिवार में बढ़ा था विवाद कोतवाली इंस्पेक्टर व विवेचक जगदीश पांडेय के मुताबिक, रेखा वर्मा स्टेट बैंक की कर्मचारी हैं और वह राजाराम वर्मा के छोटे बेटे शिवाजी की पत्नी हैं। सितंबर 2016 में बीमारी के चलते शिवाजी की मौत हो गई थी। इसके बाद 26 दिसंबर 2018 को रेखा वर्मा ने शारदा नगर क्यू ब्लॉक निवासी अधिवक्ता मनोज सक्सेना और नवाबगंज के सुक्खूपुरवा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के साथ 2.12 हेक्टेयर जमीन का एग्रीमेंट किया था। इस एग्रीमेंट में आराजी संख्या 2561 (ख), 2559 (क) और 2171 (क) शामिल थीं। जमीन के इस सौदे को लेकर परिवार में विवाद और तनाव बढ़ गया था। घर के दरवाजे पर मारी गई थी गोली 22 दिसंबर 2021 को अधिवक्ता राजाराम वर्मा की उनके घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर भेजे गए थे। घटना के बाद पुलिस ने जमीन के एग्रीमेंट से जुड़े लोगों से कई घंटों तक पूछताछ की थी। 2023 में फिर हुआ जमीन का एग्रीमेंट मृतक के बेटे नरेंद्र का आरोप है कि हत्याकांड के बाद भी जमीन के सौदे का सिलसिला जारी रहा। उनका कहना है कि राकेश तिवारी ने एक जून 2023 को जमीन की एक तिहाई हिस्सेदारी का एग्रीमेंट कराया था। बाद में छह नवंबर 2025 को इस एग्रीमेंट को निरस्त कर उसी दिन अधिक रकम में दोबारा एग्रीमेंट करा लिया गया। पूछताछ से बचती रही, फिर मुंबई से पकड़ी गई पुलिस के अनुसार, रेखा वर्मा को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सामने नहीं आई। उसकी तलाश में पुलिस टीम मुंबई भी गई थी, लेकिन वह अपने फ्लैट पर नहीं मिली। उसके कार्यस्थल पर भी संपर्क किया गया, पर वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच रेखा वर्मा ने गिरफ्तारी से बचने और विवेचना रोकने के लिए अदालत में याचिका भी दाखिल की थी। हालांकि पुलिस की सक्रियता के बाद उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कानपुर लाकर उससे पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत:हसनपुर में घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में पिकअप ब्रिज पर कार में लगी आग:डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी, लपटें देखकर डरे राहगीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment